बच्चों के लिए घातक है प्लास्टिक के खिलौने - Plastic toy is danger for Kids
खिलौने देखते ही बच्चे ऐसे खुश होते है जैसे उनके मन की मुराद पूरी हो गई। यदि किसी बच्चो को उसका मन पसंद खिलौना मिल जाय तो वह खाना पानी भूल कर घंटो उसके साथ खेल सकता है। बाजार में हर तरह के खिलौने आसानी से मिलते है जिसमे से कुछ खिलौना प्लास्टिक का भी बना होता है। जो बच्चो के लिए हानिकारक भी है। प्लास्टिक के खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में पाए जाने वाला जहरीला कैमिकल बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट के लिए घातक सिद्ध हो सकता है. एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने ऐसा दावा किया है. अध्यन के अनुसार, ऑर्गेनोफॉस्फेट एस्टर (OPEs) का प्रयोग कई तरह के प्रोडक्ट्स को फायर प्रूफ बनाने के लिए किया जाता है जिसके संपर्क में आने से युवाओं के आईक्यू लेवल, एकाग्रता और मेमोरी पर बहुत बुरा असर पड़ता है. इस कैमिकल का इस्तेमाल कई तरह खिलौनों, स्मार्टफोन, पुशचेयर, गद्दे और कई प्रकार के फर्नीचर्स में किया जाता है. ये कैमिकल लोगों में कैंसर और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है. कैरोलिन यूनिवर्सिटी की डॉ. हीथर पैटीसोले के मुताबिक, 'टीवी से लेकर कार की सीटों तक हर चीज में ऑर्गनोफॉस्फेट ...